|
Getting your Trinity Audio player ready... |
303 wheat variety किसान भाइयो आज इस आर्टिकल में जानेंगे की DBW 303 गेंहु की किस्म आई है इसकी क्या क्या खास बात है कितनी प्लांट की hight जाती है और 1 एकड़ इसका उत्पादन कितना होता है और इसकी बीज कितनी रहेगी यह जब जानकारी आपको मिलने वाली है
DBW 303 गेहूं वैरायटी की खास पहचान
जैसा की किसान भाइयो आप जानते है की इस किस्म को सर्प्रथम विकशित किया गया था भारतीय गेंहु एवं जौ अनुसन्धान सस्थान जो करनाल में स्थित है वह इसे GP सिंह के द्वारा इसको develop किया गया था और इस किस्म की खास बात यह है की अभी तक जितनी भी गेंहु की किस्म आई है उनमे से सबसे ज्यादा उत्पादन देने की छमता है तो वो है DBW 303 गेंहु की किस्म
संसथान की तरफ से इसका सबसे ज्यादा उत्पादन बताया गया है वो तक़रीबन 39 क्विंटल प्रति एकड़ तक का बताया गया है इसका औसतन उत्पादन भी 32 क्विंटल तक का देखने को मिलता है
इसका पौधा 101 cm तक की hight लेता है और जब इसकी बुवाई करेंगे उसके तक़रीबन 70 से 80 दिन के बाद पौधे में बलिया आना शुरु हो जाएगी यानी इसके पकने का समय 156 दिन का है इस किस्म के गेंहु में प्रोटीन की मात्रा 12% के आसपास है और nutrition की मात्रा भी 12% है जो की काफी अच्छी है
DBW 303 गेहूं वैरायटी की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अधिक तापमान सहन करने की क्षमता है। फसल पकने के समय आने वाली गर्म हवाओं का इस पर बहुत कम असर पड़ता है। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में भी यह किस्म स्थिर और भरोसेमंद उत्पादन देती है। इसके दाने मजबूत, भरपूर और आकर्षक होते हैं, जिससे बाजार में इसका भाव अच्छा मिलता है। इसके अलावा, इससे बनने वाली रोटियां सफेद, मुलायम और स्वादिष्ट होती हैं, जो इसे खाने की दृष्टि से भी बेहतरीन बनाती हैं।
इसे भी पड़े : सोयाबीन की नंबर 1 वैरायटी मचाएगी तहलका (उत्पादन 35 क्विंटल / हेक्टेयर)

बुवाई का सही समय और फसल अवधि
DBW 303 गेहूं वैरायटी की बुवाई के लिए 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। समय पर बुवाई करने से पौधों की बढ़वार अच्छी होती है और बालियों का विकास संतुलित रहता है। बहुत अधिक देर से बुवाई करने पर उत्पादन प्रभावित हो सकता है। यह किस्म लगभग 135 से 140 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
उपज क्षमता और पौधे की संरचना
यदि उत्पादन की बात करें तो DBW 303 गेहूं वैरायटी से एक एकड़ में लगभग 28 से 32 क्विंटल तक उपज प्राप्त की जा सकती है। पौधों की ऊंचाई सामान्यतः 95 से 100 सेंटीमीटर तक होती है। यदि बुवाई बहुत घनी कर दी जाए या यूरिया की मात्रा अधिक हो जाए, तो फसल गिरने की समस्या आ सकती है। ऐसे में 60 दिन की फसल अवस्था पर ग्रोथ रेगुलेटर का हल्का छिड़काव करना लाभकारी रहता है।

बीज दर, सिंचाई और दाने की गुणवत्ता
DBW 303 गेहूं वैरायटी के लिए प्रति एकड़ लगभग 40 किलोग्राम बीज पर्याप्त रहता है, जबकि अधिकतम 50 किलोग्राम बीज का उपयोग किया जा सकता है। 1000 दानों का वजन करीब 40 से 42 ग्राम पाया गया है, जो दाने की अच्छी गुणवत्ता को दर्शाता है। इस फसल को सामान्यतः 5 से 6 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है, जो मिट्टी और मौसम पर निर्भर करती है।
उपयुक्त क्षेत्र और मिट्टी
DBW 303 गेहूं वैरायटी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। दोमट और उपजाऊ मिट्टी में इसका उत्पादन सबसे बेहतर देखने को मिलता है। संतुलित खाद प्रबंधन और सही बेसल डोज देने पर फुटाव की संख्या 10 से 15 तक आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
बीज कीमत और उपलब्धता
यदि कीमत की बात करें तो DBW 303 गेहूं वैरायटी के 40 किलोग्राम बीज की कीमत लगभग 1600 रुपये के आसपास होती है। यह बीज देश के लगभग सभी बड़े खाद-बीज भंडारों और कृषि केंद्रों पर आसानी से उपलब्ध है।
गेहूं की DBW-303 किस्म से होगी बंपर पैदावार
इसका 1 हेक्टेयर में औसान उत्पादन 81.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक का उत्पादन है और इसका हाईएस्ट उत्पादन 97.4 क्विंटल है और इस किस्म में रोग भी बहुत कम लगते है मतलब इस किस्म में रोग प्रतिरोधक छमता अच्छी है मतलब कुल मिलाकर इसका उत्पादन काफी अच्छा माना जाता है
किसान भाई अगर आप इस किस्म की खेती करना चाहते है तो सुरुआत में बहुत ज्यादा ना लगाके थोड़े छेत्र में ही लगाये जब आप इसको पहली बार लगा रहे है तो इसकी आधा या 1 एकड़ में अजमाए और इसका उत्पादन अच्छा देखने को मिलता है तब आप इस किस्म को अपनी अगली फसल में बड़ा सकते है
अन्य पड़े :

पुरुषोत्तम बिसेन कृषि आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म sacchikheti.com के संस्थापक और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने B.Sc. एग्रीकल्चर में स्नातक किया है और वे किसानों के लिए स्वयं कृषि से जुड़ा कंटेंट लिखते हैं।
