📢 अपनी कंपनी, कृषि यंत्र, बीज या खाद का विज्ञापन दें

और अपने व्यापार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं

📞 Call/WhatsApp करें: 8770035386

आंध्र प्रदेश का सफेद आम: एक अनोखी और शाही वैरायटी जिसे कहा जाता है ‘रानी आम’

आंध्र प्रदेश का सफेद आम: एक अनोखी और शाही वैरायटी जिसे कहा जाता है 'रानी आम'

आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ आंध्र प्रदेश का बहुत ही खास और यूनिक मैंगो वैरायटी, जिसे “सफेद आम” के नाम से जाना जाता है। यह आम अपने रंग, स्वाद और पहचान के लिए जाना जाता है और इसे “रानी आम” का दर्जा भी दिया गया है।

एक अनोखा पौधा – सफेद रंग वाला फल

आप मेरे पीछे देख सकते हैं यह वही पौधा है जिसमें सफेद रंग का फल लगता है। इस बार इस पौधे में शुरुआत में काफी अच्छी फ्लावरिंग और फ्रूटिंग देखने को मिली थी, लेकिन किसी कारणवश या तेज आंधी के चलते अधिकांश फल झड़ गए। फिर भी यह वैरायटी इतनी खास है कि इसे देखकर कोई भी आकर्षित हो जाए।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बगीचे में दिखती है मैंगो की वैरायटी की भरमार

मेरे बगल में आप अनेक प्रकार के मैंगो पौधे देख सकते हैं। जहाँ भी आपकी नजर जाएगी, वहाँ आपको कोई न कोई खास वैरायटी दिखाई देगी। लेकिन आज का यह सफेद आम, उन सभी वैरायटीज़ से हटकर और बेहतरीन है।

क्यों है यह आम इतना खास?

यह सफेद आम न केवल यूनिक रंग में आता है, बल्कि स्वाद में भी बेहद मीठा और रसदार होता है। इस आम की डिमांड खासतौर पर आंध्र प्रदेश में बहुत अधिक है। जैसे बिहार में मालदा, यूपी में दशहरी और महाराष्ट्र में हापुस (अल्फांसो) को पसंद किया जाता है, वैसे ही आंध्र प्रदेश में इस सफेद आम को खास शौक से खाया जाता है।

आंध्र प्रदेश का सफेद आम: एक अनोखी और शाही वैरायटी जिसे कहा जाता है 'रानी आम'

कहां-कहां होती है इसकी खेती?

इस वैरायटी की खेती मुख्यतः आंध्र प्रदेश में होती है। लेकिन यह बंगाल जैसे राज्यों में भी कुछ स्थानों पर देखने को मिल जाता है। हालांकि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में यह आम बहुत कम या लगभग न के बराबर देखने को मिलता है।

फल का रंग और बनावट

इस मैंगो की सबसे बड़ी खासियत इसका रंग है। यह आम सफेद या क्रीम रंग में फलता है, जो इसे बाकी वैरायटीज़ से अलग बनाता है। यदि आप इसे खाने के लिए या सजावटी पौधे के रूप में लगाना चाहें, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

अंतिम सुझाव

यदि आप एक अलग और स्वादिष्ट मैंगो वैरायटी अपने बगीचे में लगाना चाहते हैं, तो आंध्र प्रदेश का यह सफेद आम जरूर लगाएं। यह आपके बगीचे की शान बढ़ाएगा और फल के शौकीनों को एक नया स्वाद अनुभव देगा।

इसे भी पड़े :

1 एकड़ में चुकंदर की खेती से लाखो कमाने का सही तरीका इन 5 पॉइंट के आधार पर जानिए

हल्दी की खेती कब और कैसे करे

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment