हाइब्रिड सरसों की खेती कैसे करें | Sarso ki Kheti Kaise Karen

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज भारत में हर किसान ट्रेडिशनल तरीके को छोड़कर मॉडर्न फार्मिंग को अपना रहा है। आज के समय में किसान सामान्य बीज की जगह हाइब्रिड बीज को अपना रहे है। इसके कई फायदे है इससे उपज बढ़ता है और यह काफी हद तक रेजिस्टेंट भी होता है। आज हम इस आर्टिकल में हाइब्रिड सरसों की खेती कैसे करें यह जानेंगे। 

हाइब्रिड सरसों की खेती

हम आपको आज के इस आर्टिकल में इससे जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो देर किस बात की आईए जानते है। इस कड़ी में सबसे पहले हम हाइब्रिड सरसो की खासियत को देखते, इसके बाद हम इसकी खेती को जानेंगे। 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हाइब्रिड सरसो की खासियत 

हाइब्रिड सरसो सामान्य सरसों से काफी अलग होता है और इसकी कई खासियत होते हैं । जैसे कि इसके थोड़े से बीज से ही आप ढेर सारे सरसों के पौधे उगा पाएंगे। इसके अलावा हाइब्रिड सरसों के बीज काफी हेल्दी होते हैं इस वजह से पौधे भी स्वस्थ होते हैं। 

इसके अतिरिक्त हाइब्रिड बीच से उगने वाले पौधे कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं और मौसम की मार को भी काफी हद तक झेल लेते हैं। इसके अलावा इससे काफी मात्रा में तेल भी निकलता है। आईए अब हाइब्रिड सरसों की खेती को देखते हैं। 

बुवाई कब करे और कैसे

सरसो का बुवाई का समय सितंबर और अक्टूबर महीने में होता है। आप इसके अनुसार ही अपने खेत को तैयार करके रख ले। इसके बाद मिट्टी के उर्वरकता शक्ति को संतुलित करने के लिए खेत को जोत कर रख दे। इसके बाद इसमें खाद जैसे की गोबर आदि को अच्छे से मिला दे। आप इसके साथ में पोटाश, फास्फोरस आदि भी मिला सकते है। आईए अब आपको कुछ प्रमुख हाइब्रिड सीड्स के बारे में बताते है। ताकि आप इनमे से किसी का चयन कर सके और अपने मुनाफे को बढ़ा सके। 

हाइब्रिड सरसों की खेती कैसे करें 2023 | Sarso ki Kheti Kaise Karen

हाइब्रिड सरसों की वैरायटी ( नाम और उपयोग )

1. पायनियर सरसों बीज 45s35

यह हाइब्रिड बीज की दुनिया के लिए जाना माना कंपनी है। इस बीज के प्रयोग से बोए गए सरसो काफी अच्छे और घने होते है। सरसो की फलियों में अधिक तेल होता है और यह काफी बड़े भी होते है। यह काफी दिनों तक बिना पानी के भी सर्वाइव कर लेते है। इसके प्राइस की बात करे तो यह 700 से 900 प्रति केजी है। यह आपके किसी भी नजदीकी कृषि से जुड़ी दुकान पर मिल जाएगा। 

2. 5222 सरसो का बीज 

5222 एक हाई यील्ड सरसो का बीज है। इस बीज से उगाए गए सरसो के फसल काफी अच्छे होते है। दाने बड़े बड़े और तेल से भरे होते है। यह 115 से 130 दिन में तैयार हो जाता है। इस बीज से उगाए गए फसल काफी अच्छे और तेजी से बढ़ते है। इसके दाम की बात करे तो यह 700 से 800 रुपए तक हो सकता है। यह अलग al

3. श्रीराम 1666 सरसो का बीज 

श्रीराम 1666 सरसो का बीज 
एक जाना माना हाइब्रिड बीज है। यह आपके आसपास के किसी भी कृषि से जुड़े दुकान में मिल जाएगा। इसके प्रयोग से आप एक अच्छा सरसो का फसल तैयार कर सकते है। इस बीज से तैयार हुए फसलों के दाने काफी बड़े और तेल से भरे होते है। इसका दाम 700 से 900 रुपए प्रति किलो है। अलग अलग मार्केट में दाम थोड़ा कम अधिक हो सकता है। 

4. 45s46 pioneer production

45s46 pioneer सरसो का सबसे अच्छा बीज माना जाता है। और यह आसानी से आपको कही भी मिल जाता है। यह काफी अच्छा सरसो के फसल के लिए जाना जाता है। इस बीज से उगाए गए सरसो के फसल काफी healthy भी होता है जिसका मतलब है की फसल कीड़ों और कई तरह के रोगों से भी बचा रहता है। बात करे इसके प्राइसिंग की तो यह आपको 500 से 700 रुपए प्रति किलो के दर पर मिल जाएगा। 

और पड़े :

खरपतवार को कैसे नियंत्रित करे

सरसो का खेत हो या कोई भी फसल खरपतवार की समस्या आज कल आम हो चुका है और यह उग ही जाते है। यह फसलों के विकास को काफी हद तक प्रभावित करते है। सरसो के फसलों को भी यह प्रभावित करते है। इसलिए इससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। सरसो के खेतो में गोमला, चील, मोरवा, प्याजी आदि मुख्य खरपतवार है। 

इसको नियंत्रण करना काफी आवश्यक होता है। इसके लिए आप खरपतवार की कोई भी दवा यूज कर सकते है। जैसे की आप ग्लाइफोसेट, पैण्डीमैथालिन आदि का छिड़काव कर सकते है। आप अपने पास के कृषि विभाग से भी इसके लिए जानकारी ले सकते है। 

कीड़ों और रोग से बचाव

सरसों हो या कोई भी फसल उसका अच्छे से ग्रोथ होने के लिए उसे कीड़ों और उससे होने वाली बीमारियों से बचाना होता है। सरसों के खेत में चेपा और माहू जैसे कीड़े लग जाते है। ये अक्सर सरसों के फसलों में फूल लग जाने के बाद दिखाई पड़ते हैं। इनसे छुटकारा पाना कोई आसान काम नही हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप इनसे छुटकारा पा पाएंगे। इसके लिए आपको इमिडाक्लोरोपिड 1ml प्रति 15 लीटर पानी या फिर आप डाईमेथोएट 1.5ml प्रति 15 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना होता है। 

FAQ: हाइब्रिड सरसों की खेती कैसे करें

Q: सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली सरसो कौन सी है? 

Ans: पायनियर सरसों बीज 45s35 और श्रीराम 1666 सरसो का बीज कुछ प्रमुख हाइब्रिड सरसो के बीज है। 

Q: हाइब्रिड सरसो की खेती कैसे करे? 

Ans: इसके लिए आपको अपने खेतो को पहले तैयार करना होता है फिर एक सही हाइब्रिड बीज का चयन करना होता है। फिर आप इसकी खेती कर पाएंगे।

Q: सरसो में कौन से खाद डाली जाती है? 

Ans: बुआई के समय आप अपने खेत में 100 किलोग्राम सुपरफास्फेट, 25 किग्रा म्यूरेट आफ पोटाश और 35 किग्रा यूरियाका इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप अन्य खाद भी डाल सकते है। 

Q: सरसो की उपज को कैसे बढ़ाएं? 

Ans: आप इसके लिए खाद और अन्य उर्वरक की सहायता ले सकते है। इसके अलावा सही हाइब्रिड बीज का चुनाव भी अहम होता है इसलिए इसका भी ध्यान रखना चाहिए। 

Q: सरसो में पानी कब डाला जाता है? 

Ans: पहली सिंचाई 30 से 35 दिनों बाद फूल आने से पहले किया जाता है तथा दूसरा सिंचाई 70 से 75 दिन बाद फलिया बनते समय करना चाहिए। 

 

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने हाइब्रिड सरसो की खेती कैसे करे यह जाना। हमने सरसो की खेती से जुड़ी  हर छोटी-बड़ी जानकारी को जाना। हमने कुछ टॉप क्वालिटी के हाइब्रिड बीज के बारे में जाना। अगर आपके पास  इससे जुड़ा कोई सवाल है, तो आप कमेंट कर सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमे बताना ना भूले। मिलते है फिर अगले खेती से जुड़े आर्टिकल के साथ तब तक के लिए अलविदा बाय। 

और पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment