|
Getting your Trinity Audio player ready... |
किसान भाइयो आज हम बात करेंगे की श्रीराम सुपर 303 और श्रीराम 5-SR-05 में क्या अंतर है, गेंहु की डबल पैदावार कौन देगा क्योकि अक्सर जब हम गेंहु की बुवाई करते है उस समय हमारे किसान भाइयो के मन में ये सवाल जरुर आता है की इन दोनों में से कौनसी किस्म का चुनाव करना चाहिए जिससे की उनको अच्छा उत्पादन मिल सके तो आईये जानते है पहले जानते है श्रीराम सुपर 303 के बारे में
श्रीराम सुपर 303 और श्रीराम 5-SR-05 में क्या अंतर है
श्रीराम सुपर 303
किसान भाइयो जैसा की श्रीराम सुपर 303 श्रीराम फ़र्टिलाइज़र एंड केमिकल जैसी अच्छी कंपनी का बीज है यह दसको से किसानो के बीच गेंहु की एक नामी किस्म है गेंहु की अच्छी पैदावारी 303 से मिलती है यही कारण है की महंगा बीज होने के कारण भी किसान इसकी बुवाई करते है
श्रीराम सुपर 303 भी 125 से 130 में तैयार होने वाली किस्म है इसके पौधे की उचाई लगभग 90 cm तक होती है इसके पौधे से 12 से 15 कल्ले तक मिल जाते है इसकी बाली लम्बी और इसकी हर बाली में 80 से 85 दाने होते है
इसके 1000 दानो का वजन लगभग 48 ग्राम तक होता है इसमें कुल 3 से 4 सिंचाई की जरुरत पड़ती है इसकी बुवाई अगेती व पछेती दोनों समय में किया जा सकता है 1 एकड़ खेत की बुवाई के लिए 40 kg बीज लगता है इसकी बुवाई हम उन सभी छेत्रो में कर सकते है जहाँ गेंहु की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है
किसान बताते है की श्रीराम सुपर 303 से गेंहु की औसत पैदावारी प्रति एकड़ 18 से 25 क्विंटल तक मिल जाती है यह भी पीला भूरा रतवा के लिए सहनशील किस्म है इसका भी तना मजबूत होता है
श्रीराम सुपर 303 की विशेषताएं
- गेहूं की पुराने समय से भरोसेमंद किस्म
- 125–130 दिनों में तैयार
- पौधे की ऊँचाई: 90 cm
- 12–15 कल्ले
- 80–85 दाने प्रति बाली
- 1000 दानों का वजन: 48 ग्राम
- 3–4 सिंचाई की आवश्यकता
- पैदावार: 18–25 क्विंटल प्रति एकड़
- रतवा रोग के प्रति सहनशील

श्रीराम 5-SR-05
वही श्रीराम 5-SR-05 श्रीराम फ़र्टिलाइज़र एंड केमिकल कंपनी का ही बीज है यह अभी गेंहु की नयी किस्म है यह 125 से 130 दिन में तैयार होने वाली किस्म है इसकी बुवाई अगेती व पछेती दोनों समय में किया जा सकता है इसके पौधे की उचाई 95 cm तक होती है पौधों से कल्लो का फुटाव भी अधिक होता है इसकी बलिया लम्बी और प्रत्येक बाली में 80 से 90 दाने तक होते है
इसके 1000 दानो का वजन 48 ग्राम तक होता है इस गेंहु की औसत पैदावारी 20 से लेकर 26 क्विंटल तक हो सकती है इसमें कुल 3 से लेकर 4 सिंचाई की आवश्यकता होगी इसकी बुवाई हम उन सभी छेत्रो में कर सकते है जहाँ गेंहु की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती हो
यह किस्म भूरा व पीला रतवा के लिए सहनशील किस्म है 1 एकड़ खेत की बुवाई के लिए बीज दर 40 kg लगेगा
किसान भाइयो दोनों एक ही समय अवधि में तैयार होने वाली किस्म है और दोनों संसोधित किस्म है दोनों की पैदावार लगभग एक समान है इसलिए आप दोनों किस्मो में से किसी को भी लगा सकते है हमारे हिसाब से श्रीराम सुपर 303 के साथ श्रीराम 5-SR-05 लगाना बेहतर रहेगा क्योकि यह एक नयी किस्म है और गेंहु की ज्यादा पैदावारी देगी
श्रीराम 5-SR-05 की विशेषताएं
- श्रीराम कंपनी की नई गेहूं वैरायटी
- 125–130 दिनों में तैयार
- पौधे की ऊँचाई: 95 cm
- सुपर 303 की तुलना में अधिक कल्ले
- प्रत्येक बाली में 80–90 दाने
- वजन: 48 ग्राम प्रति 1000 दाने
- पैदावार: 20–26 क्विंटल प्रति एकड़
- रतवा रोग सहनशील
- सभी गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में उपयुक्त
किसान भाइयों के लिए सुझाव
यदि आप पुराने समय से चल रही भरोसेमंद किस्म चाहते हैं → श्रीराम सुपर 303
यदि आप आधुनिक, अधिक पैदावार वाली नई किस्म चाहें → श्रीराम 5-SR-05
shriram 303 wheat seed price
श्रीराम सुपर 303 गेहूं का बीज price 40 kg – ₹1600 से ₹1850 प्रति 40 किग्रा बोरी
shriram super 303 price per kg – 70₹
श्रीराम सुपर 303 गेहूं का बीज price 50 kg – ₹2000 से ₹2150 प्रति 50 किग्रा बोरी
FAQs — श्रीराम सुपर 303 और श्रीराम 5-SR-05 में क्या अंतर है
दोनों किस्मों में कौन ज्यादा पैदावार देती है?
5-SR-05 थोड़ा अधिक पैदावार (20–26 क्विंटल) देती है
क्या दोनों किस्में एक ही समय में तैयार होती हैं?
हाँ, दोनों की परिपक्वता अवधि 125–130 दिन है।
क्या दोनों किस्में रोग सहनशील हैं?
हाँ, दोनों पीला–भूरा रतवा के लिए सहनशील हैं।
प्रति एकड़ बीज कितने kg लगता है?
दोनों किस्मों में 40 kg बीज व्यवस्था पर्याप्त है।
क्या दोनों को सभी क्षेत्रों में लगाया जा सकता है?
हाँ, गेहूं की खेती वाले सभी क्षेत्रों में दोनों किस्मों की बुवाई की जा सकती है।
अन्य पड़े :

पुरुषोत्तम बिसेन कृषि आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म sacchikheti.com के संस्थापक और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने B.Sc. एग्रीकल्चर में स्नातक किया है और वे किसानों के लिए स्वयं कृषि से जुड़ा कंटेंट लिखते हैं।
