(E-Nam) राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना क्या है | राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के क्या फायदे हैं?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना (National Agriculture Market Scheme) कि शुरूवात भारत सरकार द्वारा कृषि उत्पादों की खरीद बिक्री को संगठित बनाने के लिए की गई थी। राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक प्लेटफार्म प्रदान करना है जिसके माध्यम से वह अपने उत्पादों को अलग-अलग राज्यों में बेच सके। यह योजना काफी प्रभावी रहा है। तो आईये जानते है (E-Nam) राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना क्या है

इस योजना के तहत भारत ने एक व्यापारिक मॉडल प्रचारित किया है जिससे किसान को उचित मूल्य प्रदान करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार ने इस योजना के अंतर्गत एक राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल (National Agriculture Market Portal) बनाया गया है जिसके माध्यम से आप फसलों की खरीद और बिक्री ऑनलाइन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर ऑनलाइन बहुत सारे किसान जुड़ चुके हैं और अपनी आय को बढ़ाने के लिए काफी अच्छे से कार्य कर रहे हैं। इसके लिए किसानों को E-Nam portal पर पंजीकृत करना होगा। इसके साथ ही आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सारी सुविधाओ का उपयोग कर पाएंगे। 

E-Nam portal सक्षिप्त जानकारी 

पोर्टल का नामE-Nam portal
शुरुवात2016
विभाग का नामकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
लाभार्थीदेश के सभी किसान
ऑफिशियल वेबसाइटClick here

राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करें? 

राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए आपको कई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही आप यहां पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। तो आइए सबसे पहले इन्हे जान लेते है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी दस्तावेज 

आधार कार्ड: आवेदक का आपना आधार कार्ड होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के समय आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा। 

पहचान पत्र: आवेदक का पहचान पत्र भी होना जरूरी है। आप आधार कार्ड पहचान पत्र के तौर पर यूज कर सकते हैं या फिर अब वोटर आईडी, पैन कार्ड को भी यूज कर सकते हैं। 

बैंक अकाउंट: आवेदक के पास खुद का बैंक अकाउंट भी होने चाहिए। 

फोटो: इसके लिए आपके पास फोटो की भी आवश्यकता होगी। इसलिए फोटो भी तैयार रखे। 

मोबाइल और ईमेल: आवेदक के पास एक्टिव ईमेल और मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। इसी पर आपका रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी भेजा जाएगा। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना में रजिस्टर कैसे करें? 

राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

सबसे पहले किसानों को इसके ऑफिशियल वेबसाइट (enam.gov.in) पर जाना होगा 

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रजिस्टर का एक ऑप्शन दिखेगा उस ऑप्शन पर आप क्लिक करें। इसके बाद आपको farmer का विकल्प चयन करना होगा।

फार्मर ऑप्शन का चयन करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म सामने आएगा जिसमें आपको अपनी जानकारी जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रजिस्ट्रेशन टाइप देना होगा। सभी डिटेल्स को सही से भरें और आगे बढ़े। 

आपके दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर पोर्टल का लॉगइन आईडी और पासवर्ड आएगा। इस लॉगइन आईडी और पासवर्ड के मदद से आप राष्ट्रीय कृषि 

मंडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल (e-Nam portal) पर लॉगिन कैसे करें ? 

सबसे पहले आपको e-nam portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऊपर लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 

लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज आ जाएगा। इसमें आपको यूजर आईडी और पासवर्ड भरना होगा। और कैप्चा कोड भर कर सब्मिट कर देना हैं। 

इसके बाद आप e-Nam पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना कब शुरू हुई?

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का शुरुआत 14 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत देश की अलग-अलग मंडियों का ऑनलाइन जोड़ा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई बिहार का किसान अपना फसल को झारखंड में बेचना चाहता है तो कृषि उपज को ऑनलाइन बेच सकता है। E-Nam पोर्टल की सहायता से किसान और खरीदार के बीच में कोई नहीं रहेगा यानी किसान अपनी फसल सीधा खरीदार को बेच सकते है और दलाली की कोई समस्या नही होगी। यह एक क्रांतिकारी योजना है जिससे लाखो किसान भाई लाभ उठा रहे है। अब तक इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। और इसके लाखो किसान लाभ ले रहे है। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के क्या फायदे हैं?

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक काफी अच्छी योजना है जो कृषि उत्पादों को बाजार में टेक्नॉलजी के सहयोग से बाजारों को विकसित करने का उद्देश्य रखती । इस योजना के निम्नलिखित फायदे हैं : 

  1. इस योजना के तहत उत्पादकों को अपने उत्पाद को बेहतर मूल्य पर बेचने का मौका मिलता है। इसके लिए उत्पादकों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा और वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक मूल्य तक बेच सकते हैं। 
  2. राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के अंतर्गत खरीदार उचित मूल्य में उत्पादों की खरीद कर सकता है। इस कार्य के लिए खरीदार नए बाजार की खोज करने और नए उत्पादकों से खरीद करने की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध होता है। 
  3. इस पोर्टल के माध्यम से व्यापारी ऑनलाइन खरीद सकते हैं और आगे रिटेलर को उचित मुनाफे के साथ बेच सकते हैं। 
  4. राष्ट्रीय कृषि योजना पोर्टल के माध्यम से किसान कई तरह की फसलों को बेच सकते हैं जैसे कि दाल, आलू, गेहूं, सब्जी, इत्यादि। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का निर्माण भारत के सभी किसानों के मदद के लिए किया गया हैं। यह किसानों के द्वारा कृषि उत्पादों की खरीद बिक्री को संगठित बनाने के लिए की गई थी। इसके अलावा इसके अन्य मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार है। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का मुख्य उद्देश्य बाजार में आसान विक्रय सुविधा और उचित मूल्य के लिए एक मंच तैयार करना है ।

इसके साथ-साथ इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादों के लिए बाजार को एकत्रित करना है, जिसके लिए पहले से निर्धारित मूल्य तथा गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था लागू किया गया। 

इस योजना के अंतर्गत किसी उत्पादकों को अधिक से अधिक मूल्य मिलता है और वह अपना उत्पाद को बेहतर बाजार में बेचने का मौका मिलता है। 

इस योजना के अंतर्गत सभी व्यापारी को अलग अलग राज्यों के लिए एक ही लाइसेंस बनाना पड़ता है जो हर एक बाजारों के लिए मान्य होता है। 

कृषि उपज के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पर खरीदार को बोली गई सक्षम करने के लिए बाजार में गुणवत्ता परीक्षण कराना। 

Faq (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) 

Q : e-nam पोर्टल क्या है?

Ans : राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत e-nam पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इसके मदद से किसान अपने फसल को अच्छे दर पर बेच सकते है। 

Q : राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना की शुरुआत कब हुई थी? 

Ans : राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का शुरुआत 14 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी।

Q : E-Nam का पूरा नाम क्या है? 

Ans : इसका फुल फॉर्म National Agriculture Market है। 

Q : E-Nam से कितने राज्य जुड़े हुए है? 

Ans : इससे अब तक 18 राज्य और 3 union territory जुड़ चुके है। 

Q : राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है? 

Ans : इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां क्लिक करके जा सकते है। 

 

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के बारे में जाना। हमने आपको इस आर्टिकल में इस योजना से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी को विस्तार से बताया है। उम्मीद है यह जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी और इससे अपने बहुत कुछ सीखा होगा। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे बताना न भूलें। आप हमे कॉमेंट के अपनी राय बता सकते है। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक बने रहिए हमारे वेबसाइट के साथ। 

अन्य पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment