Imidacloprid 17.8 sl Uses in Hindi | इमिडाक्लोप्रिड का उपयोग कैसे करें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

किसानों को फसलों की देखभाल करने के लिए कई तरह के उपाय करने होते है। चाहे खरपतवार से बचाव करना हो या कीट पतंगों से अपने फसलों को बचाना हो। किसान इन सब के लिए कई उपाय करते है। कीड़े फसलों के लिए काफी नुकसानदेय होते है और इनसे बचने के लिए ही कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है। 

ये कीटनाशक फसलों के लिए काफी अच्छे होते है चुकी यह फसलों को कीड़ों से बचाते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक बेहतरीन और कारगर कीटनाशक के बारे में जानेंगे। इसका नाम imidacloprid 17.8 sl है। इस आर्टिकल में हम इसके यूजेस के साथ साथ इसका इसके बारे में भी विस्तार से जानेंगे। तो आईए जानते है इसके बारे में।

Imidacloprid 17.8 sl Uses in Hindi

यह एक उच्च किस्म का कीटनाशक है जिसका प्रयोग पौधो और फसलों को चूसने वाले कीड़ों के खात्मे के लिए किया जाता है। यह अमूमन हर तरह के चूसने वाले कीड़े को मार देता है। इसका प्रयोग किसान अपने फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए करते है। इस तरह के कीड़े फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते है। 

Imidacloprid 17.8 sl Uses in Hindi | इमिडाक्लोप्रिड का उपयोग कैसे करें

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% का इतिहास

इसकी शुरुवात साल 1999 में ही हो गया था। इसके बाद से इसका प्रयोग विश्वभर में किसान करने लगे। साल 2018 तक यह सबसे अधिक यूज किए जाने वाला कीटनाशक था। हालाकि इसके बाद इसके पेटेंट को सार्वजनिक कर दिया गया। इसकी शुरुवात और  प्राथमिक निर्माता बायर क्रॉपसाइंस थी। साल 2018 के बाद से इसका निर्माण कई अन्य कंपनिया करने लगी। इससे इसका प्रयोग और भी काफी देशों में पहुंच सका। 

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल सिस्टमिक कीटनाशक इस्तेमाल

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल सिस्टमिक कीटनाशक  है जिसका इस्तेमाल पौधो को चूसने वाले कीड़ों के खात्मा के लिए किया जाता है। यह चूसने वाले कीड़े जैसे माहो, जैसिड, सफेद मक्खी इत्यादि को पौधो से दूर रखता है। यह इन कीड़ों के नर्वस सिस्टम पर हमला करता है और इन्हे एक बार में ही खत्म कर देता है। 

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल कैसे काम करता है? 

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल को पानी में मिला कर स्प्रे के तौर पर पौधो और फसलों पर छीटा जाता है। इसका इमिडाक्लोप्रिड 17.8% को 80 से 100 मिली प्रति 200 लीटर पानी में मिलाकर तकरीबन एक एकड़ खेत में फसल पर स्प्रे कर सकते है। यह Translaminar Action प्रक्रिया को फॉलो करता है जिसका मतलब है की इसको छिड़कने के बाद यह स्वत: पूरे पौधो के भाग में फैल जाता है। इसके बाद जैसे ही कोई कीड़ा पौधो पर बैठता है और पौधो को खाने या चूसने की कोशिश करता है तो वह मर जाता है। 

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% के फायदे

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल फसलों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से पौधे कई तरह के sucking insects से बच पाते है। इसका इस्तेमाल पूरे भारत समेत देश विदेश के किसान भी अपने फसलों के लिए करते है। यह फसलों को माहो, जैसिड, सफेद मक्खी जैसे कीड़ों से बचाता है। एक बार फसलों पर इसे छिड़क देने के बाद जैसे ही कोई कीड़ा इसके संपर्क में आता है तो वह खत्म हो जाता है। यह पौधो के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। (Imidacloprid 17.8 sl Uses in Hindi)

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% के नुकसान 

केमिकल युक्त हर तरह के कीटनाशक अपने आप में जितने फायदेमंद होते है उतने ही नुकसानदेह भी होते है। imidacloprid 17.8 के भी कई नुकसान है। इसका अधिक प्रयोग मिट्टी को काफी हानि पहुंचाता है। इसके अलावा यह त्वचा को भले अधिक नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन यह शरीर में चले जाने के बाद काफी सारे हेल्थ इश्यू क्रिएट करता है। इसके फूडचेन में पहुंचने के बाद यह जानवरो और इंसानों के शरीर में कई बार पहुंच जाता है जिसे कई तरह की बिमरिया हो जाती है। 

भारत के फसलों में इसका प्रयोग 

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहा बहुत से लोग खेती पर आश्रित है। भारत में बहुत से किसान इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल का प्रयोग करते हैं ताकि वह अपने फसल को कीट और अन्य प्रकार के कीड़ों से बचा सके। यह फसलों को माहो, जैसिड, सफेद मक्खी जैसे कीड़ों से बचाता है। इस तरह के कीड़े भारत में काफी आम है इसलिए भी इसका प्रयोग काफी महत्पूर्ण हो जाता है। 

भारत में इस फॉर्मुलेशन का प्रयोग करके कई कंपनिया कीटनाशक का निर्माण करती है और मार्केट में लॉन्च करती है। बात करे इसके यूजेस की तो इसकी जानकारी हमने ऊपर में आर्टिकल में भी बताया है, इसके अलावा आप जिस भी कंपनी का कीटनाशक खरीदे उसके डब्बे के ऊपर भी इसके इस्तेमाल को देख सकते हैं। 

imidacloprid 17.8 sl dosage per litre

imidacloprid 17.8 sl dosage per litre

FAQ: ( Imidacloprid 17.8 sl Uses in Hindi ) 

Q: इमिडाक्लोप्रिड 17.8% क्या है? 

Ans: इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एक जाना माना कीटनाशक है। इसका प्रयोग खेती बारी में कई दशकों से किया जाता रहा है। यह फसलों को चूसने वाले कीड़ों के प्रजाति से बचाता है। 

Q: इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल सिस्टमिक कीटनाशक का इस्तेमाल क्या है? 

Ans: इसका इस्तेमाल फसलों और पौधो को चूसने वाले कीड़ों से बचाने के लिए किया जाता है। यह फसलों को माहो, जैसिड, सफेद मक्खी जैसे कीड़ों से बचाता है।

Q: इमिडाक्लोप्रिड कैसे काम करता है? 

Ans: इसका छिड़काव जब पौधो पर कर दिया जाता है और जब कोई कीड़ा इस पर बैठता है और फसलों को खाने की या चूसने की कोशिश करता है तो वह इमिडाक्लोप्रिड की वजह से मर जाता है। 

Q: इमिडाक्लोप्रिड को कैसे यूज करे? 

Ans: इस केमिकल के 80 से 100 ग्राम को 200 लीटर पानी में मिला कर पौधो या फसलों पर छिड़कना होता है। 

Q: इमिडाक्लोप्रिड का खेती शुरुआत कब हुआ था?

Ans: इसका शुरुआत तकरीबन 1999 में शुरू हुआ था। 

 Conclusion 

आज का यह आर्टिकल अब समाप्ति की और है। हमने इस आर्टिकल में बेहद जरूरी कीटनाशक imidacloprid 17.8 sl के बारे में जाना। इसके अलावा हमने इमिडाक्लोप्रिड 17.8% एसएल सिस्टमिक कीटनाशक का इस्तेमाल भी जाना। यह आर्टिकल किसान भाईयों के लिए काफी मददगार साबित होता है। इस आर्टिकल से जुड़े अपने विचार हमे कॉमेंट करके जरूर बताए। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए अलविदा बाय बाय। 

और पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment