इस नरमा कपास की वैरायटी ने बदल दी खेती, किसान हो रहे हैं मालामाल

किसान भाइयो आज हम आपको नरमा कपास की वैरायटी के बारे में बताने वाले हैं। यह सबसे बेहतरीन वैरायटी मानी जा रही है। इस नरमा कपास की वैरायटी के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जैसे कि इसकी कितनी लंबाई होती है, पहली फ्रूटिंग कब होती है, किस मिट्टी में आप इसका चयन कर सकते हो, एक शाखा में कितने टिंडे आते हैं और सबसे महत्वपूर्ण इसमें फलों की संख्या कितनी होती है। यह पूरी जानकारी आज हम इस नरमा कपास की वैरायटी में आपको बताएंगे।


नरमा कपास की सबसे बेस्ट वैरायटी

किसान भाइयो आपने बहुत सारी किस्मों का चयन कर लिया होगा और बहुत सारी किस्में आप पहले भी लगा चुके होंगे, लेकिन यह जो नरमा कपास की वैरायटी है, जिसका नाम NUZIVEEDU SEEDS TALENT है यह बाकी सभी किस्मों से थोड़ी हटकर है। जिस भी किसान भाई ने इस नरमा कपास की वैरायटी का चयन किया है, वह इससे बहुत खुश नजर आ रहा है। आमतौर पर कपास की फसल में गुलाबी सुंडी का अटैक देखने को मिलता है, लेकिन इस नरमा कपास की वैरायटी में गुलाबी सुंडी का प्रकोप बहुत ही कम, नाममात्र का देखने को मिलता है।

इस नरमा कपास की वैरायटी ने बदल दी खेती, किसान हो रहे हैं मालामाल

इस किस्म में पत्ते

इस नरमा कपास की वैरायटी में बहुत ही कम पत्ते आते हैं। जब भी आप इस वैरायटी की बुवाई करते हैं, उसके बाद इसमें बहुत कम पत्तियां देखने को मिलती हैं। जब पत्ते ही कम रहेंगे, तो सुंडी का अटैक भी इस नरमा कपास की वैरायटी में कम देखने को मिलता है।

read also: इन खीरे की वैरायटी ने बदल दी खेती की तस्वीर, किसान बना रहे हैं रिकॉर्ड मुनाफा

मिट्टी

इस नरमा कपास की वैरायटी का चयन आप हल्की और भारी दोनों प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं। हल्की मिट्टी में इसके पौधों की ऊंचाई लगभग 5 फीट तक पहुंच जाती है, जबकि भारी या मोटी मिट्टी में इस नरमा कपास की वैरायटी के पौधों की ऊंचाई 7 फीट तक भी पहुंच जाती है।

सीड्स का नाम

इस बेहतरीन वैरायटी का बीज NUZIVEEDU SEEDS TALENT के नाम से बाजार में उपलब्ध है।

बुवाई

इस नरमा कपास की वैरायटी (NUZIVEEDU SEEDS TALENT) की बुवाई का सही समय 15 अप्रैल से 15 मई तक माना जाता है। यदि आप इस समय इसकी बुवाई करते हैं, तो आपको इस नरमा कपास की वैरायटी में बहुत अच्छा उत्पादन देखने को मिलेगा।

समय

बुवाई के लगभग 90 से 95 दिनों के भीतर इस नरमा कपास की वैरायटी में फूलों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है।

खास बात

इस नरमा कपास की वैरायटी की खास बात यह है कि इसके टिंडे तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता। देखने में टिंडे काफी बड़े होते हैं और उनका वजन भी अच्छा देखने को मिलता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

टिंडे का वजन

इस नरमा कपास की वैरायटी के एक टिंडे का वजन लगभग 4.8 ग्राम से लेकर 5.8 ग्राम तक होता है।

टिंडे की संख्या

इस नरमा कपास की वैरायटी की एक शाखा में लगभग 28 से 30 टिंडे तक आ जाते हैं।


यह नरमा कपास की वैरायटी किसानों के बीच सबसे अच्छी वैरायटी मानी जा रही है। यदि आप भी इसे अपने खेत में लगाना चाहते हैं, तो निश्चिंत होकर लगा सकते हैं, क्योंकि यह नरमा कपास की वैरायटी काफी अच्छा उत्पादन देने में सक्षम है।

read also: आम में मंजर आते ही किसान कर बैठते हैं ये 2 भारी भूल, जान लें वरना नुकसान तय

Leave a Comment