Smart Greenhouse फार्मिंग क्या है और कैसे करें | Smart Greenhouse Farming In Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बदलते समय के साथ खेती भी अब बदल रही है। आज खेती बाड़ी में भी नए नए इनोवेशन हो रहे है। आज हम जिस इनोवेशन के बारे में बात करने जा रहे है उसका नाम Smart Greenhouse फार्मिंग है। यह फार्मिंग यानी खेती का ही एक नायाब तरीका है जिसके मदद से आप खेती को और भी स्मार्ट तरीके से कर पाएंगे। 

आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में विस्तार से जानने जा रहे हैं। Smart Greenhouse फार्मिंग क्या है और कैसे करें और इसके फायदे और नुकसान के साथ-साथ इस तरह की खेती कैसे करते हैं, यह भी जानेंगे। तो आईए सबसे पहले जानते है की आखिर Smart Greenhouse फार्मिंग क्या है? 

Smart Greenhouse फार्मिंग क्या है

स्मार्ट फार्मिंग फार्मिंग का वह तरीका है जिसमे फार्मिंग से जुड़े हर फैक्टर को कंट्रोल या मॉडुलेट किया जाता है। जैसे कि पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व, ऑक्सीजन, धूप हवा, पानी इत्यादि। क्योंकि इसमें वातावरण को कंट्रोल किया जाता है इस वजह से आप किसी भी मौसम में किसी भी तरह के फसलों को उगा सकते हैं। इसके अलावा इस विधि से आप फसलों की अधिक पैदावार भी कर सकते हैं। इस विधि से उगाए जाने वाले फसल हेल्थी भी होते है और वह कीड़ों इत्यादि से भी बचे रहते है। आईए अब ग्रीन हाउस खेती के लाभ के बारे में जानते हैं। 

Smart Greenhouse फार्मिंग क्या है और कैसे करें | Smart Greenhouse Farming In Hindi

Smart Greenhouse खेती के फायदे 

ग्रीन हाउस खेती आज के समय में काफी तेजी से पांव पसार रहा है। यह पूरी दुनिया समेत भारत भी कई गुना तेजी से बढ़ रहा है। वजह है इससे जुड़े कई तरह के लाभ। आईए, अब आपको स्मार्ट ग्रीन हाउस खेती के फायदे के बारे में विस्तार से बताते है।

ग्रीन हाउस खेती की सहायता से आप किसी भी फसल को सालो साल उगा सकते हैं। आप सीजनल फल और सब्जियों को भी जब चाहे तब उगा सकते हैं। 

इस विधि के सहायता से आप अपने फसलों की पैदावार को कई गुना बढ़ा सकते हैं। और इससे अच्छा मुनाफा भी कमा पाएंगे। 

इस तरह के खेती से फसल रोगमुक्त और कीड़ों से भी बचे रहते हैं। इससे पैदावार अधिक हो पाती है। 

अन्य पड़े :

Smart Greenhouse खेती के नुकसान 

हर चीज का अपना ही फायदा और नुकसान होता है। इसी तरह स्मार्ट ग्रीन हाउस खेती के भी कुछ नुकसान है। आईए इन्हे भी जान लेते है। तब कुछ इस प्रकार है:

इसको बिना प्रशिक्षण के नही किया जा सकता, इस वजह से बहुत से अनस्किल्ड किसान इसे नही कर पाते।

स्मार्ट ग्रीनहाउस खेती करने के लिए आपको एक बड़ा सेटअप तैयार करना होता है और इसमें आपको अधिक पैसे भी खर्च करने होते है। 

दूर दराज के गांव के किसान पहुंच न होने के कारण चाह कर भी इस तरह के खेती को नहीं कर पाते है। 

Smart Greenhouse फार्मिंग क्या है और कैसे करें | Smart Greenhouse Farming In Hindi

Smart Greenhouse खेती कैसे करें

स्मार्ट ग्रीनहाउस खेती के बारे में जानने के बाद अगर आप ग्रीनहाउस खेती करना चाहते है, तो आईए अब आपको स्मार्ट ग्रीनहाउस खेती कैसे करें यह भी बताते है। 

स्मार्ट ग्रीनहाउस खेती करने के लिए सबसे पहले आपको इसके लिए प्रशिक्षण लेना आवश्यक होता है। क्योंकि बिना प्रशिक्षण के इसको नहीं किया जा सकता। इसके बाद आपको स्मार्ट ग्रीन हाउस का कंस्ट्रक्शन तैयार कराना होगा। इसके लिए आपको अलग अलग राज्य सरकार और केंद्र सरकार से सब्सिडी आसानी से मिल जाती है। 

यह सब्सिडी 25 से 50% तक का हो सकता है। यह अलग अलग राज्य सरकार के ऊपर डिपेंड करता है। इसलिए आप अपने राज्य या जहा से भी अप्लाई करे इसकी जानकारी जरूर इक्ट्ठा करले। 

Smart Greenhouse खेती के सेटअप का प्रकार 

आपका ग्रीनहाउस मुख्यत तीन तरीको का हो सकता है। या तो यह फूली कंट्रोल हो सकता है, सेमी कंट्रोल हो सकता है या फिर प्राकृतिक रूप से कंट्रोल हो सकता है। तीनों में आपको अलग अलग पैसे इन्वेस्ट करने होंगे। यह इस बात पर डिपेंड करेगा की आप किस तरह का और कितना ऑटोमेटेड ग्रीनहाउस का चयन करते है। आप अपने सहूलियत और बजट के अनुसार किसी का चयन कर सकते है। 

किन फसलों को उगा सकते है? 

ग्रीन हाउस में आप कई तरह के फसल उगा सकते हैं। लेकिन हम आपको टॉप 10 ऐसे फसल बता रहे हैं जिसको आप ग्रीन हाउस की मदद से उगा पाएंगे और अच्छा प्रॉफिट भी कमा पाएंगे पाएंगे। यह कुछ इस प्रकार है। 

  • गाजर
  • कद्दू
  • पालक
  • टमाटर
  • लहसुन
  • प्याज
  • स्ट्रॉबेरी
  • पोटेटोज
  • जड़ी बूटी 
  • गाजर 

इन फसलों के अलावा भी आप कई अन्य तरह के फल, सब्जियां और कई तरह के फूल को उगा सकते है। आप कोशिश करे की ज्यादा से ज्यादा डिमांड वाले फल सब्जियां या फूल को उगाए। 

ग्रीनहाउस खेती को शुरू करने में लगने वाला लागत 

ग्रीनहाउस खेती भी कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इसे छोटे स्तर, माध्यम स्तर के साथ साथ बड़े स्तर पर भी कर सकते है। इसके अलावा आप इसके अंदर को सुविधाओ के अनुसार भी इसका चयन कर सकते है। आप अपने खेती के पैमाने और बजट के अनुसार किसी का भी चयन कर सकते है। 

आप नेट हाउस ग्रीनहाउस खेती का निर्माण 200 से 300 रुपया प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से कर सकते है, तो वही प्राकृतिक संचालित ग्रीनहाउस का निर्माण 400 से 500 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किया जा सकता है। अगर आप इसे और बड़े और एडवांस तरीके से करना चाहते है, जहा को पंखे और कॉलिंग सिस्टम लगे होते है तो इसके लिए आपको 2500 से 3000 रुपया प्रति वर्ग मीटर खर्चने होंगे। इन सब में से आप किसी का चयन कर सकते है। 

FAQ: Smart Greenhouse Farming In Hindi

Q: ग्रीनहाउस खेती क्या है? 

Ans: ग्रीनहाउस खेती एक प्रकार का एडवांस खेती है जिसमे खेती से जुड़े फैक्टर्स जैसे टेंपरेचर, लाइट आदि को नियंत्रित करके यूज किया जाता है। 

Q: Smart Greenhouse फार्मिंग क्या है?

Ans: स्मार्ट ग्रीनहाउस भी ग्रीन हाउस ही है, यह इसी का एडवांस और नेक्स्ट वर्जन है। 

Q: स्मार्ट ग्रीनहाउस खेती करने में कितना खर्च होता है? 

Ans: यह आपके ग्रीनहाउस खेती में प्रकार पर डिपेंड करेगा। अमूमन इसमें आपको 400 से लेकर 2000 रुपए प्रति वर्ग मीटर का खर्च बैठेगा। 

Q: क्या ग्रीनहाउस खेती के लिए सरकार सब्सिडी देती है? 

Ans: हां, इसके लिए अलग अलग राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और केंद्रीय कृषि विभाग भी सबसिडी देती है। यह अमूमन 30 से 50 प्रतिशत तक हो सकता है। 

ग्रीनहाउस खेती का क्या लाभ है?

Ans: इसका सबसे बड़ा लाभ यह है की आप अपने फसलों का पैदावार बढ़ा पाएंगे।  इसके अलावा आप पूरे साल कोई भी फसल चाहे वह सीजनल ही क्यों न हो, उसे उगा पाएंगे। 

निष्कर्ष 

बदलते समय के साथ खेती के भी तरीके बदल रहे हैं। आज बहुत से लोग सामान्य तरीके से खेती करने की जगह नए नए तरीके अपना रहे हैं। इसी में से एक तरीका है ग्रीन हाउस फार्मिंग का। आज के इस आर्टिकल  में हमने इसी के बारे में विस्तार पूर्वक जाना। हमने इससे जुड़ी हर बात को अच्छे से जाना। उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और आपके लिए हेल्पफूल रही होगी। आप अपने विचार हमे कॉमेंट करके बता सकते है। मिलते है फिर एक नए कृषि से जुड़े आर्टिकल के साथ, तब तक के लिए अलविदा। 

और पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment