Nano DAP की कीमत क्या है और इसके प्रयोग को जानिए | nano dap price in india

नैनो DAP क्या है

नानो DAP इंडियन फार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कोऑपरेटिव ( IFFCO ) द्वारा बनाया गया एक तरल उर्वरक है जो एक यूरिया की तरह उपयोग किया जाता है इस नैनो DAP में नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की मात्रा पाई जाती है जो पौधे के विकास के लिए अत्यधिक सहायक होते है इफ्फको द्वारा इसे 2022 में अधिसूचित किया गया था | इस NANO DAP में 8% नाइट्रोजन और 16% फॉस्फोरस पाया जाता है जो पौधे के समुचित विकास में सहायक होते है |

पौधे के विकास में सहायक

DAP का भारत में किसान द्वारा अधिक फसल पाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है क्यूंकि इसमें नाइट्रोजन और फॉस्फोरस पाया जाता है जो पौधे के विकास के लिए 18 पोषक तत्वों में से एक है | नानो dap एक तरल रूप में होता और जो पुराना पारंपरिक dap था वह दानेदार रूप में प्राप्त होता है हालाकि नैनो dap भी दाने के रूप्प में ही होता है लेकिन वह 100 नैनो मीटर से भी कम आकर का होता है जो कण के रूप में दिखाई देता है इसीलिए इसे nano dap कहा जाता है |

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Nano DAP की कीमत क्या है और इसके प्रयोग को जानिए | nano dap price in india

इसके छोटे कण और तरल रूप में होने के कारण यह पौधे के छिद्र भाग में आसानी से समावेश कर लेता है जिससे पौधे का विकास अच्छी तरह से हो पाता है इससे उच्च बीज शक्ति और प्रकश संस्लेषण की दक्षता में वृद्धि होती है | नैनो DAP एक पॉकेट फ्रेंडली यूरिया है क्यूंकि इसकी 500 ML की बोतल 50 kg वाले DAP के बैग की तुलना में काफी छोटा होता है जिसे आसानी से कहीं भी लेजाया जा सकता है |

नैनो DAP का उपयोग और कीमत

NANO DAP की 500 ml की बोतल के लिए आपको 600 रूपये खर्च करने होते है और पुराने दानेदार DAP के बैग के लिए आपको 1350 रूपये खर्च करने होते है | किसान भाई इस नैनो dap का प्रयोग 250 से 500 ml आवश्यक पानी में मिलकर प्रति एकड़ में छिड़काव कर सकते है यह सभी प्रकार की फसल के लिए उपयोगी है | यह लिक्विड फार्मेशन में होता है जिस वजह से इसका पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ता है और भूमि प्रदुषण नहीं होता है | इसका उपयोग कर क्सिआं भाई भूमि में केंचुए की अधिकता को बढ़ा सकते है जिससे वो अपनी प्राकृतिक खेती को और अधिक विस्तृत कर सकते है |

इसे भी पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment