2 4 डी खरपतवार नाशक क्या है | 2 4 d का उपयोग कैसे करें?

2 4 डी खरपतवार नाशक क्या है

2 4 डी खरपतवार नाशक क्या है : 2 4 डी जिसका पूरा रासायनिक नाम 2,4-Dichlorophenoxyacetic acid है। यह एक तरह का केमिकल है। जिसका उपयोग खेतो में उग जाने वाले खर पतवार को खत्म करने के लिए किया जाता है। इसके प्रयोग से चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार को खेतो से समाप्त किया जाता है। इसका प्रयोग काफी लंबे समय से लोग खेती में करते आ रहे है और इसका उपयोग पूरे भारत में किसान भाई अभी भी करते है। 

इसका प्रयोग न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में किया जाता है। एग्रीकल्चर में इसका विशेष उपयोग है। लेकिन इससे जुड़ी जानकारी सबके पास नही होती। जैसे की इसका उपयोग कैसे करना है? इसका उपयोग कब करे आदि। आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा तो आईए इसकी शुरुआत करते है। 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

खरपतवार को क्यों रोकना जरूरी है?

खरपतवार अनचाहा होता है, यह खेतो में बेवजह अपने आप उग जाता है। किसान इससे काफी परेशान रहते है चुकी इससे पौधो और फसलों के विकास को काफी नुकसान होता है। इसलिए इसे खेत से हटाना काफी आवश्यक होता है। इसके लिए किसान weedicide का उपयोग करते है। इसी weedicide में से सबसे जाना माना वीडिसाइड है 2 4 डी। यह सबसे पुराना वीडिसाइट है इसका चलन 1945 में से ही शुरू हो गया था। 

यह आज भी हर जगह यूज होता है। इसका निर्माण अब कई कंपनिया करती है। और आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार इसको खरीद सकते है। आप अपने आस पास के मार्केट से इसे बड़े आसानी से खरीद सकते है। आईए अब जान लेते है की यह काम कैसे करता है। 

2 4 d कैसे काम करता है? 

यह तीन किस्म में आता है salts, acids और esters. तीनों का काम एक ही है खरपतवार का नास करना। तीनों का अपना अलग अलग कंसंट्रेशन होता है। यह चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार के पत्तो मौजूद cells को मोडिफाइड करके उन्हे मार देता है। यह सबसे अधिक चौड़े पत्ते वाले अनावश्यक पौधो को मारता है। तो आईए अब जानते है की 2 4 d का उपयोग कैसे करें? इसके बाद हम इसके फायदे और नुकसान को भी देखेंगे।

2 4 d का उपयोग कैसे करें?

आईए अब आपको 2 4 d का उपयोग करने का तरीका बताते है। ताकि आप इसका उपयोग करके अपने फसल को खर पतवार और अनचाहे पौधो से बचा पाए। देखिए इसका उपयोग करना बेहद आसान है चुकी इसे अब अलग अलग कंपनिया बनाने लगी है तो इस वजह से इसकी मात्रा और इसका यूज कैसे करना यह आपको प्रोडक्ट के डिब्बे के डिस्क्रिप्शन से पता चल सकता है। 

इसको पानी में तय मात्रा में मिलाकर पौधो और इसके आस पास छिड़का जाता है। इससे होता यह है की सभी अनावश्यक खर पतवार समाप्त हो जाते है। जंगली पौधे, घास और भी कई सारे किस्म के खरपतवार इससे समाप्त हो जाते है। आईए इसके नुकसानों पर भी एक नजर डाल लेते है। 

2 4 डी के फायदे 

इसके कई फायदे है सबसे बड़ा फायदा यह है की यह पौधो और फसलों के आसपास के खरपतवार को नष्ट कर देता है। इससे पौधो और फसलों को अच्छे से उगने में मदद मिलती है। इससे फसल अच्छे से ग्रो कर पाती हैं और किसान भाईयों को अच्छा फसल मिलता है। 

हाथ से बेवजह उगे हुए इन खरोतवारो को हटाना काफी मुश्किल कार्य है और इसके लिए काफी मेहनत करना पर सकता है साथ ही में यह काफी समय का काम साबित हो सकता है। इसके अलावा आप 2 4 डी की मदद से आप बिना किसी अतरिक्त मेहनत के इससे छुटकारा पा पाएंगे। यह आपके फसलों के वृद्धि और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके पौधे और फसल को खरपतवार से सुरक्षित रखता है। 

2 4 डी के नुकसान 

2 4 डी जिसका पूरा नाम 2,4-Dichlorophenoxyacetic acid है। इसके नाम से ही आप जान जाएंगे की यह एक एसिड है और जाहिर सी बात है की यह फैक्ट्री में निर्मित एक केमिकल ही होगा। इसके नुकसान की बात की जाए तो इससे फसलों में केमिकल घुल जाता है। फसलों और बारिश में मिलने के वजह से यह एक्वाटिक हैबिटेट को भी काफी नुकसान पहुंचता है। 

इससे मिट्टी को भी काफी हानि होती है। इससे काफी जीव जंतुओं को नुकसान झेलना परता है। इससे फसलों में भी केमिकल का असर होता है। इसलिए इसका प्रयोग कम करना चाहिए और जरूरत हो तभी करे। ऐसे करके ही इसके नुकसानों को कम किया या सकता है। आईए अब कुछ faq यानी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों को भी जान लेते है। 

FAQ : 2 4 डी खरपतवार नाशक से जुड़े सवाल

Q : 2 4 डी क्या है?  

Ans : यह एक तरह का weedicide है, जिसका काम फसलों के साथ उगने वाले खरपतवार के सफाया का होता है।

Q : क्या 2 4 डी से फसलों को नुकसान होता है? 

Ans : नहीं, इससे सिर्फ खर पतवार को नुकसान पहुंचाया जाता है ताकि फसले अच्छे से उग सके और बढ़ सके। 

Q : 2 4 डी का निर्माण कौन सी कंपनी करती है? 

Ans : इसका लाइसेंस ओपन लाइसेंस हो गया है। जिसका मतलब है की इसे कोई भी कंपनी जो खेती से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है वह इसे बना सकती है। अभी कई सारी कंपनिया इसका निर्माण कर रही है। 

Q : 2,4 डी का पूरा रासायनिक नाम क्या है? 

Ans : इसका पूरा रासायनिक नाम 2,4-Dichlorophenoxyacetic acid है। यह एक प्राइमरी स्ट्रक्चर है। इसके प्रयोग से weedicide का भी निर्माण होता है। 

Q : Weedicide और herbicide में क्या अंतर है? 

Ans : देखिए मुख्यत दोनो का कार्य खरपतवार और अनचाहे पौधो का सफाया करना ही होता है। हालाकि दोनो में कुछ हल्का बनावट और यूसेज के दृष्टि से भेद होता है। 

Q : 2 4 d price (2 4 डी खरपतवार नाशक price)

Ans : वैसे इसका ऑनलाइन price $72.95 · ‎$64.72 के रूप में दिख जायेगा मतलब इंडियन रूपए में लगभग 5 हज़ार से 6 हज़ार तक हो सकता है

Conclusion

खेती बाड़ी से जुड़ी जानकारी काफी अहम होती है और इसे अच्छे से समझना जरूरी होता है। आज के इस आर्टिकल में हमने इससे जुड़ा ही एक काफी अहम चीज के बारे में जाना। हमने इस आर्टिकल में 2 4 डी खरपतवार नाशक क्या है यह जाना, इसके अलावा हमने 2 4 d का उपयोग कैसे करें इसको भी जाना। 

हमने इससे जुड़ी हर जानकारी को अच्छे से जाना। 
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे बताना न भूले। किसी भी तरह की शिकायत या सुझाव आप हमे कॉमेंट करके बता सकते है। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए बाय बाय।

अन्य पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment