Getting your Trinity Audio player ready...

किसान साथियो, कैसे हैं आप लोग? उम्मीद है कि आपकी खेती-बाड़ी खूब बढ़िया चल रही होगी। आज हम आपको एक ऐसे किसान दंपति की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिनकी मेहनत और प्याज की खास वैरायटी ने उन्हें लाखों का मुनाफा दिलाया। फतेहपुर जिले के औंग गांव के राम सिंह पटेल और उनकी पत्नी कांति देवी की ये कहानी हर किसान के लिए प्रेरणा है।

राम सिंह और कांति देवी ने प्याज की खरीफ वैरायटी लाइन-883 को अपनाकर न सिर्फ अपनी जिंदगी बदली, बल्कि इलाके के कई किसानों को भी इस दिशा में प्रेरित किया। ये प्याज मात्र 65-70 दिनों में तैयार हो जाती है और बाजार में 40-50 रुपये प्रति किलो के भाव में बिकती है। इस खास प्याज की खेती ने इनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है।

प्याज की खेती से करोड़ों का सपना

किसान भाईयो, राम सिंह बताते हैं कि वे पिछले 7-8 साल से प्याज की इस खास किस्म की खेती कर रहे हैं। उनकी प्याज की सप्लाई सीधे फतेहपुर के बिंदकी और कानपुर की मंडियों में होती है। उन्होंने इस साल 11 बीघे में प्याज की खेती की है और अब तक 450-500 क्विंटल प्याज बेच चुके हैं।

राम सिंह बताते हैं कि एक बीघे में 50 क्विंटल प्याज का उत्पादन हो जाता है, जिससे उन्हें प्रति एकड़ 4 लाख रुपये तक की कमाई होती है। खास बात यह है कि एक एकड़ पर मात्र 50 हजार रुपये का खर्च आता है, जो वे गेहूं या मटर की फसल से पूरा कर लेते हैं। इस तरह प्याज की खेती उनके लिए जबरदस्त मुनाफे का सौदा साबित हो रही है।

इसे भी पड़े : सरसों की जबरा किस्मे (अन्य किस्मो की अपेक्षा 40 से 45% ज्यादा उत्पादन) होगा लाखो का मुनाफा

प्याज की नई वैरायटी से किसान हो रहे मालामाल- 65 दिन में बदल रही किस्मत, ये किसान कर रहा लाखो की कमाई

कांति देवी का मेहनत से चमका सितारा

किसान साथियो, इस कहानी की असली नायक राम सिंह की पत्नी कांति देवी हैं। उनके अनुभव और मेहनत ने इस सफर को आसान बनाया है। राम सिंह बताते हैं कि खेत में काम करने का सारा प्रबंधन उनकी पत्नी देखती हैं। उनका अनुभव इतना बेहतरीन है कि बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी उनसे सलाह लेने आते हैं।

कांति देवी कहती हैं कि एक समय ऐसा था जब हमारे पास आधा एकड़ जमीन थी। आज प्याज की खेती ने हमारी पूरी जिंदगी बदल दी है। अब हमारे पास 11 एकड़ की जमीन है, अपना मकान है और खुशहाली है।

खरीफ प्याज: किसानों के लिए वरदान

किसान भाईयो, खरीफ प्याज की खेती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह फसल अक्टूबर-नवंबर के महीने में तैयार हो जाती है। इस वक्त बाजार में प्याज की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसके दाम भी अच्छे मिलते हैं। राम सिंह कहते हैं कि उनका प्याज मंडी में पहुंचते ही बिक जाता है।

इस प्याज की खासियत यह है कि यह ऊंची जमीन पर आसानी से उगाई जा सकती है। राम सिंह बताते हैं कि वे अपनी फसल सूखी पद्धति से लगाते हैं और नमी का खास ध्यान रखते हैं। इससे प्याज की गुणवत्ता बेहतर रहती है और हार्वेस्टिंग के समय लेबर की जरूरत भी कम होती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

प्याज की खेती में टिप्स

किसान भाईयो, राम सिंह बताते हैं कि प्याज की खेती में सबसे ज्यादा ध्यान जमीन, जलवायु और प्रबंधन पर देना चाहिए। ऊंची जमीन चुनें, ताकि जलभराव न हो। सही समय पर बीज बोने और फसल को नमी देने से उत्पादन बेहतर होता है। वे सूखी पद्धति से रोपाई करते हैं, जिससे फसल अच्छी होती है और लागत कम आती है।

खेती से मिली नई पहचान

राम सिंह और कांति देवी की मेहनत से न सिर्फ उनकी किस्मत बदली है, बल्कि उनके प्याज की गुणवत्ता ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। राम सिंह गर्व से कहते हैं कि उनकी फसल की गुणवत्ता कई बार नासिक के प्याज को भी पीछे छोड़ देती है। यही वजह है कि उनकी फसल मंडी में सबसे पहले बिक जाती है।

किसान भाईयो, यह कहानी सिर्फ राम सिंह और कांति देवी की नहीं, बल्कि हर उस किसान की है जो मेहनत और नए प्रयोगों से अपनी तकदीर बदल सकता है। तो क्यों न आप भी प्याज की इस खास वैरायटी को अपनाएं और अपनी जिंदगी को खुशहाली की ओर ले जाएं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

PDM 139 Moong Variety in Hindi, इस मूंग की किस्म ने किसानों की कमाई कर दी डबल

PDM 139 Moong Variety in Hindi, इस मूंग की किस्म ने किसानों की कमाई कर दी डबल

PDM 139 Moong Variety: PDM-139 मूंग एक आधुनिक और उन्नत किस्म है, जो कम समय में अधिक उत्पादन देने की क्षमता रखती है। यह किस्म अपनी मजबूत रोग प्रतिरोधक शक्ति

बायर कंपनी की टॉप 5 धान की किस्में, जो मध्यम अवधि में सबसे ज्यादा उत्पादन में आगे

बायर कंपनी की टॉप 5 धान की किस्में, जो मध्यम अवधि में सबसे ज्यादा उत्पादन में आगे

किसान भाइयों, जैसा कि आप सभी जानते हैं, धान की फसल का मौसम आ चुका है। ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि कौन-कौन सी किस्में आपके खेत के लिए

2025 में नरमा (बीटी कॉटन) की टॉप 6 वैरायटियां, मिट्टी के अनुसार सही चुनाव करें

2025 में नरमा (बीटी कॉटन) की टॉप 6 वैरायटियां, मिट्टी के अनुसार सही चुनाव करें

आज के इस लेख में हम बात करेंगे नरमा (बीटी कॉटन) की 2025 की टॉप 6 वैरायटियों के बारे में। मैं आपको हल्की, मीडियम और भारी मिट्टी के अनुसार अलग-अलग