एक एकड़ में बासमती धान की खेती में लागत, उत्पादन, आमदनी और मुनाफा रिपोर्ट जानिए 2025

By Purushottam Bisen

Published on:

एक एकड़ में बासमती धान की खेती में लागत, उत्पादन, आमदनी और मुनाफा रिपोर्ट जानिए 2025

चावल यानी धान, मक्का के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फसल है। भारत में 50% से ज्यादा आबादी का मुख्य भोजन चावल है, जिसे किसान भाई अपने खेतों में दिन-रात मेहनत करके उगाते हैं। अगर किसान धान की खेती करना छोड़ दें, तो आधे से ज्यादा देश को खाने के लाले पड़ सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या किसान को इस मेहनत का उचित मुनाफा मिलता है?

आज हम एक एकड़ धान की खेती का पूरा विश्लेषण करेंगे ताकि आप जान सकें कि किसान को इस खेती से कितना लाभ होता है।

धान की खेती का विश्लेषण इन 5 मुख्य बिंदुओं पर होगा:

  1. लागत

  2. उत्पादन

  3. समय

  4. आमदनी

  5. मुनाफा

एक एकड़ में बासमती धान की खेती में लागत, उत्पादन, आमदनी और मुनाफा रिपोर्ट जानिए 2025

बासमती धान को क्यों चुनें?

अगर आप धान से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो बासमती किस्म का चयन करें। बासमती की कई किस्में होती हैं, जिनमें से एक खास किस्म है ‘कोकिला 33’ जो शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स की ओर से आती है।

कोकिला 33 बासमती धान की विशेषताएं

इस वैरायटी को अपने नजदीकी कृषि स्टोर से खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 📞 8090100540 पर संपर्क करें।

धान की खेती में लागत (एक एकड़)

 

खर्च का प्रकारलागत (₹)
बीज (6 किलो)₹6000
खेत की तैयारी₹4000
नर्सरी तैयारी₹2000
रोपाई (लेबर)₹2500
खाद प्रबंधन₹4000
फंगीसाइड्स₹4730
कीटनाशक/जड़ी-बूटी हटाने की दवाइयाँ₹2614
अन्य लेबर लागत₹10,000
ट्रांसपोर्ट (मंडी तक)₹1500
कुल लागत₹33,844

एक एकड़ में धान का उत्पादन

  • बासमती किस्म (कोकिला 33): 18–22 क्विंटल (औसतन 20 क्विंटल)

  • क्रांति (कॉमन वैरायटी): 22–30 क्विंटल (औसतन 25 क्विंटल)

धान की खेती का सही समय

  1. नर्सरी विधि से – 15 मई से 15 जून

  2. DSR विधि (सीधी बुवाई) – 15 जून से 15 जुलाई

मानसून की वर्षा के समय के अनुसार यह समय थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है।

कोकिला 33 की समयावधि: 105–110 दिन

एक एकड़ से अनुमानित आमदनी

1. बासमती किस्म (कोकिला 33)

  • उत्पादन: 20 क्विंटल

  • मंडी भाव: ₹3500 प्रति क्विंटल

  • कुल आमदनी: ₹70,000

2. क्रांति कॉमन वैरायटी

  • उत्पादन: 25 क्विंटल

  • एमएसपी: ₹2400 प्रति क्विंटल

  • कुल आमदनी: ₹60,000

एक एकड़ में मुनाफा कितना होगा?

किस्मआमदनी (₹)लागत (₹)मुनाफा (₹)
बासमती (कोकिला 33)₹70,000₹33,844₹36,156
क्रांति कॉमन₹60,000₹33,844₹26,156

बासमती किस्म में कमाई ज्यादा होती है क्योंकि बाजार में इसका भाव ऊंचा मिलता है।

निष्कर्ष:

यदि आप धान की खेती से अधिक आमदनी चाहते हैं तो बासमती किस्म, विशेष रूप से कोकिला 33, एक बेहतरीन विकल्प है। यह किस्म जल्दी तैयार होती है, रोग प्रतिरोधक होती है और बाजार में ऊंचे दाम पर बिकती है।

read more:

गर्मी में टमाटर से रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन लेने का विदेशी तरीका जानिए, और फलावर ड्रोपिंग की समस्या कैसे दूर करें

गेहूं में होगा तगड़ा फुटाव कल्ले बढ़ाने के 4 शानदार तरीके जो की 90% किसान नहीं जानते

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment