आज 9 मई 2025 को मंदसौर मंडी में लहसुन की आवक और मांग संतुलित रही। मंडी में डोम और आसपास के छपरों के साथ-साथ आरसीसी छपरा भी पूरी तरह भरा हुआ था। अनुमान के अनुसार, आज लगभग 8,000 से 9,000 गट्टों की आवक दर्ज की गई, जबकि सुबह 11 बजे तक लगभग 60 वाहन मंडी के बाहर प्रतीक्षा में खड़े थे।
आगामी दिनों में मंडी का कार्यक्रम
कल 9 मई 2025 (शुक्रवार) को मंडी खुलेगी, लेकिन 10 मई (शनिवार), 11 मई (रविवार) और 12 मई (सोमवार) को मंदसौर मंडी में नीलामी का कार्य नहीं होगा। इन तीन दिनों में किसान भाइयों को अपनी कृषि उपज लेकर मंडी नहीं आना चाहिए, ताकि उन्हें किसी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंदसौर मंडी में 9 मई 2025 को लहसुन के भाव
क्वालिटी | भाव (₹) | मुख्य विशेषता | किसान / गांव |
---|---|---|---|
ऊंटी (एक्स्ट्रा फुल गोला, मजबूत कवरिंग) | ₹15,200 | शानदार सफाई, जबरदस्त कवरिंग | – |
ऊंटी (मीडियम + लड्डू पैटर्न) | ₹7,800 | 80% मीडियम-लड्डू, मामूली फिनिशिंग | मोर सिंह |
देसी रियावन सिल्वर (चाकू कटिंग सफाई) | ₹12,200 | फुलगोला + एक्स्ट्रा फुलगोला | श्यामलाल धाकड़, रियावन |
देसी रियावन सिल्वर (मीडियम, लड्डू पैटर्न) | ₹7,600 | बढ़िया कवरिंग, सफाई | श्यामलाल धाकड़, रियावन |
मीडियम, लड्डू मिक्स (मजबूत पर्दा कवरिंग) | ₹7,000 | अच्छी सफाई, छोटा साइज | – |
देसी क्वालिटी (लड्डू + फुलगोला) | ₹9,920 | सफेद रंग, बढ़िया सफाई | पता मकवाना, गोवा |
ऊंटी (मजबूत पर्दा, मिक्स साइज) | ₹8,281 | मीडियम, लड्डू, कुछ फुलगोला | गौतम मकवाना, बागनी |
देसी (फुलगोला, एक्स्ट्रा फुलगोला) | ₹8,300 | बढ़िया सफाई, थोड़ी छोटी साइज | वल्लभ पाटीदार |
जी2 क्वालिटी (मीडियम, लड्डू) | ₹7,200 | हल्की फिनिशिंग, लड्डू ज्यादा | – |
देसी मिक्स (मीडियम, फुलगोला, लड्डू) | ₹8,000 | अच्छी सफाई, ज्यादा लड्डू पैटर्न | – |
मीडियम, लड्डू (हल्की टूट-फूट, पीलेपन) | ₹6,500 | मामूली शिकायत, छोटे साइज | लखन पाटीदार |
प्रीमियम ऊंटी क्वालिटी
आज मंदसौर मंडी में ऊंटी क्वालिटी का एक शानदार लॉट ₹15,200 प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। इस माल में फुल गोला, एक्स्ट्रा फुल गोला, सिंगल बम और डबल बम साइज शामिल थे। कवरिंग बेहद मजबूत और सफाई उत्कृष्ट थी, जिसके कारण इसका भाव अधिक रहा।
मध्यम ऊंटी क्वालिटी
एक अन्य ऊंटी क्वालिटी का माल, जिसमें मीडियम और लड्डू पैटर्न की अधिकता थी, ₹7,800 प्रति क्विंटल पर बिका। इस लॉट में 80% माल मीडियम और लड्डू साइज का था, जबकि 20% बड़े साइज का माल शामिल था। फिनिशिंग में मामूली कमियां देखने को मिलीं।
हल्की ऊंटी क्वालिटी
एक अन्य लॉट जिसमें छोटे साइज की अधिकता थी, ₹7,000 प्रति क्विंटल पर बिका। इस माल में मीडियम और लड्डू पैटर्न हावी थे, और फिनिशिंग थोड़ी हल्की थी।
देसी लहसुन के भाव
रियावन सिल्वर क्वालिटी
देसी रियावन सिल्वर क्वालिटी का एक लॉट ₹12,200 प्रति क्विंटल पर बिका। इस माल में लड्डू, फुल गोला और एक्स्ट्रा फुल गोला साइज शामिल थे। कवरिंग और सफाई बेहतरीन थी, जिससे इसका भाव अच्छा मिला।
मध्यम देसी क्वालिटी
एक अन्य देसी लॉट, जिसमें मीडियम और लड्डू पैटर्न की अधिकता थी, ₹7,600 प्रति क्विंटल पर बिका। इसकी कवरिंग अच्छी थी, लेकिन साइज छोटा होने के कारण भाव कम रहा।
हल्की देसी क्वालिटी
एक बारीक क्वालिटी का माल, जिसमें छर्री और मीडियम साइज की अधिकता थी, ₹3,500 प्रति क्विंटल पर बिका। इस माल में पीलापन और गुलाबी पत्ती की शिकायत देखने को मिली।
जी2 क्वालिटी लहसुन के भाव
जी2 क्वालिटी का एक मिक्स साइज लॉट ₹7,200 प्रति क्विंटल पर बिका। इसमें मीडियम और लड्डू पैटर्न की अधिकता थी, लेकिन फिनिशिंग थोड़ी हल्की थी।

किसान भाई इस ब्लॉग के माध्यम से हम सभी किसान भाइयो को खेती से जुडी अपडेट देते है साथ ही खेती से जुडी योजना एवं कृषि बिजनेस आइडियाज के बारे में भी बताते है