भीषण उत्पादन देने वाली मिर्च की 4 हाइब्रिड किस्मे | Mirch Ki Hybrid Variety

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

किसान भाइयो आज हम बताने वाले है मिर्च की भीषण उत्पादन के बारे में इसे आप गर्मी , सर्दी ,बारिस कभी भी कोई भी मौसम में लगा सकते है एक बार इसकी बुवाई करने के बाद उत्पादन इतना देंगी की थक जायेगे आप तो आईये जानते है 4 मिर्च की हाइब्रिड की किस्म के बारे में.

मिर्च की 4 हाइब्रिड किस्मे

किसान साथियों ये 4 मिर्च की हाइब्रिड किस्मे है और अलग अलग कंपनी की किस्मे है जिसको हमने पहले नंबर एडवांता गोल्डन कम्पनी का AK47 सीड्स को रखा है

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

1) एडवांता गोल्डन कम्पनी का AK47 सीड्स

एडवांता गोल्डन कम्पनी का AK47 सीड्स इस वैराइटी के दो प्रमुख स्त्रोत है ये लंबे समय तक उत्पादन देती है वही इसके रोग प्रति रोग की बात की जाये तो इसमें थिप्स का अटैक कम देखने को मिलता है | इसके पौधे की रोपाई जून जुलाई तक की जाती है | इसकी तोडाई 60 से 65 दिनों में शुरु हो जाती है इसके फल का रंग पकने से पहले गहरा हरा होता है वही पकने के बाद गहरा लाल हो जाता है इसके फलो की लम्बाई 6 से 8 cm तक होती है फलो की मोटाई 1.2 cm तक होती है इस वैराइटी का पैकेट market में 10 ग्राम का 580 रुपय के आस पास मिल जाता है |

भीषण उत्पादन देने वाली मिर्च की 4 हाइब्रिड किस्मे | Mirch Ki Hybrid Variety

2) VNR SUNIDHI

VNR SUNIDHI इस वैराइटी की भी दो प्रमुख स्त्रोत है ये अत्यधिक उत्पादन देती है और अधिक तीखापन भी होता है | इसके पौधे रोपाई को मई , जून से लेकर जनवरी तक की जाती है | इसकी तोडाई 50 से 55 दिनों में शुरु हो जाती है | इसमें प्रति एकड़ की बात करे तो 60 से 80 ग्राम लगता है इसके पौधे की लाईन से लाईन की दुरी 3-5 फिट रखी जाती है | पौधे से पौधे की दुरी 1 से 1/5 फिट रखी जाती है

इसके फल का रंग पकने से पहले गहरा हरा होता है वही पकने के बाद गहरा लाल हो जाता है इसके फलो की लम्बाई 11 से 12cm तक होती है | फलो की मोटाई 1.2 cm तक होती है ये वैराइटी भी पहले वैराइटी की तरह ही रोग प्रति रोग की बात की जाये तो इसमें थिप्स का अटैक कम हो जाता है | इस वैराइटी का पैकेट market में 10 ग्राम का 530 रुपय के आस पास मिल जाता है |

इसे भी पड़े : सबसे अच्छा सरसों का बीज कौन सा है

3) VNR SEED 305

VNR SEED 305 ये एक अर्ली वैरायटी है | इसकी विशेषता तो बहुत है लेकिन इसकी दो ही बात बहुत खास है एक तो अधिक तापमान के लिए अनुकूल है और दूसरा फल जल्दी ख़राब नही होते है | इसके पौधे की रोपाई को फरवरी से जुलाई तक की जाती है | इसकी तोडाई 40 से 45 दिनों में शुरु हो जाती है |

इसमें प्रति एकड़ की बात करे तो 60 से 80 ग्राम लगता है | इसके पौधे की लाईन से लाईन की दुरी 3-5 फिट रखी जाती है | पौधे से पौधे की दुरी 1/5 से 2 फिट रखी जाती है | इसके फल का रंग हरा होता है | इसके फलो की लम्बाई 7 से 9 cm तक होती है | इस वैराइटी के फल काफी चिकने और मीठे होते है | इस वैराइटी का पैकेट market में 10 ग्राम का 450 रुपय के आस पास मिल जाता है |

4) नामधारी NS 1701

नामधारी NS 1701 इस वैराइटी भी 2 विसेस्ता है पहली ज्यादा टेम्परेचर में अधिक उत्पादन और दूसरा इसमें रोग लगने का खतरा कम होता है | इसके पौधे की रोपाई को फरवरी से जून ,जुलाई तक की जाती है | इसमें प्रति एकड़ की बात करे तो 55 से 60 ग्राम लगता है | इसकी तोडाई 75 से 80 दिनों में शुरु हो जाती है |

इसके फल का आकार पतला देखने को मिलता है | खाने में बहुत तीखा होता है | इसके फल का रंग पकने से पहले गहरा हरा होता है वही पकने के बाद गहरा लाल हो जाता है | इसमें थिप्स का असर देखने को मिलता है लेकिन दूसरी वैराइटी की अपेछा कम होता है | अत्यधिक तापमान में भी इसका उत्पादन अच्छा देखने को मिलता है |

तो किसान भाइयो ये थी मिर्च कि 4 हाइब्रिड किस्मे जिसे आप सर्दी , बरसात ,गर्मी किसी भी मौसम में लगा सकते है और काफी लम्बे समय तक इसका अच्छा खासा उत्पादन भी आप ले सकते है |

इसे भी पड़े :

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment